Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025: राजस्थान बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें महिला आवेदक आवेदन

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025: राजस्थान बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें महिला आवेदक आवेदन

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025: राजस्थान कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. इस आंगनबाड़ी भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर भर्ती निकाली गई है. राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकती हैं. इस आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि जिले वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 की जानकारी

राजस्थान कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिन के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. आंगनबाड़ी भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिला अपने ग्रामीण के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकती है और शहरी क्षेत्र की महिला अपने वार्ड के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकती है. विधवा महिला एवं तलाकशुदा महिला को ससुराल और मायके दोनों स्थानों में से किसी एक स्थान से आवेदन कर सकती है.

बाल विकास विभाग बांसवाड़ा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 66 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 94 पदों पर भर्तियां निकाली गई है, जिसके लिए महिला अभ्यर्थी अपना ऑफलाइन फॉर्म बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत 18 जून 2025 को शाम 5:00 बजे तक जमा करवा सकती हैं.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 Short Overview

सरकारी नौकरी का नामबाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025
आवेदन की तारीख2025
अंतिम तिथिअलग-अलग
ऑफिशियल नोटिफिकेशनक्लिक करें
ऑफिशल पोर्टलक्लिक करें

अगर आप किसी संविदा या 12वीं पास नौकरी या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हम आपको अपने शुद्ध विचार पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की संविदा या सरकारी नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल ग्रुप से भी जुड़ कर नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 आवेदन शुल्क

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए किसी भी प्रकार कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है यानी सभी महिला अभ्यर्थी इस आंगनबाड़ी भर्ती में निशुल्क ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 आयु सीमा

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में साथिन पद के लिए महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रखी गई है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए महिलाअभ्यर्थी की की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है. राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में आयु की गणना नोटिफिकेशन के आधार पर की जाएगी. जबकि इस भर्ती के लिए आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए.

  • राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में साथिन पद के लिए महिला अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होनी चाहिए.
  • इस भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए महिला अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होनी चाहिए.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 चयन प्रक्रिया

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2025 में लिखित परीक्षा नहीं लिया जाएगा. आंगनबाड़ी भर्ती में महिला अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आंगनबाड़ी भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा.

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2025 आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Step.1 राजस्थान कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के लिए महिला अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले राजस्थान बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर जाना है. फिर आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है एवं अपनी पात्रता को सभी तरह से सुनिश्चित कर लेना है. इसके बाद महिला अभ्यर्थी को अच्छे प्रिंट में डाउनलोड कर लेना है.

Step.2 महिला अभ्यर्थी को आंगनबाड़ी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जरुरी निजी जानकारी को सही से भरनी है. इसके बाद सभी जरुरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर करके एक लिफाफे में डालकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज देना हैं. अंत में भविष्य के लिए आंगनबाड़ी ऑफलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लेना है.

निष्कर्ष

आज हमने आपको राजस्थान कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग में 10वीं कक्षा या 12वीं पास आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के 160 पदों पर निकली भर्ती की पूरी जानकारी दी है, जिसके लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और प्रयोगशाला सहायक भर्ती की पूरी जानकारी जरुरतमंदो को जरूर शेयर कर सकते है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top