
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक का 1100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर किया गया है. राजस्थान चयन बोर्ड द्वारा कृषि विभाग के लिए कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं. इस भर्ती का आवेदन महिला एवं पुरुष दोनों ही अभ्यर्थी कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा. इस भर्ती में आवेदन करने की तिथि 13 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक रखा गया है.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 की जानकारी
काफी से ऐसे व्यक्ति से जो राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे थे और इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और ऐसे व्यक्ति जो किसी सरकारी नौकरी खोज में थे तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि राजस्थान कृषि विभाग ने कृषि पर्यवेक्षक पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें 1100 पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 156 पद रखे गए हैं.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Short Overview
| सरकारी नौकरी का नाम | राजस्थान कृषि विभाग |
| आवेदन की तारीख | 13 जनवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 11 फरवरी 2026 |
अगर आप किसी संविदा या 12वीं पास नौकरी या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हम आपको अपने शुद्ध विचार पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की संविदा या सरकारी नौकरियों की जानकारी देंगे और आप हमारे सोशल ग्रुप से भी जुड़ कर नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 और राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग , अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है. इस भर्ती के लिए सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है. इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई ,क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करना होगा. एक बार पंजीयन किये अभ्यर्थी शुल्क जमा होने के पश्चात दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है. इस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी और राजस्थान में 2 वर्ष से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी, परंतु आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियम के अनुसार ही छूट दी जाएगी.
आयु में छूट
- समान वर्ग की महिलाओं की आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी.
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस ,एससी -एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को भी 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
- ओबीसी, एमबीसी,ईडब्ल्यूएस,एससी -एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को उनकी अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी.
- विधवा और विवाह विच्छेद महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है.
- भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य को नियम के अनुसार उनकी अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
- 2 वर्ष से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण सभी अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों ही अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए.
- अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी में बीएससी या कृषि उद्यान में बीएससी ऑनर्स उत्तीर्ण होना चाहिए.
- अथवा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होगी. इस परीक्षा की तिथि 18 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई है.
Exam Pattern
- कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कुल 100 होगी.
- इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक दिया जाएगा अर्थात यह 300 अंकों का पेपर होगा.
- अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
- इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है.
- इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ अर्थात ओएमआर शीट पर आधारित होगी.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को दो स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
Steps.1 राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का आवेदन करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे. इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करेंगे. फिर अभ्यर्थी कृषि पर्यवेक्षक 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ लेंगे और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेंगे. एसएसओ पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर लेंगे.
Steps.2 इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करेंगे. अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही-सही भरना है. अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देंगे. फिर अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करेंगे. सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे.
Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 Important Links
| Start Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 form | 13 January 2026 |
| Last Date Online Application form | 11 February 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
निष्कर्ष
आज हमने आपको Rajasthan Agriculture Supervisor Vacancy 2026 के 1100 पदों पर निकली भर्ती की पूरी जानकारी दी है, जिसके लिए आप अपनी जरूरत के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती की पूरी जानकारी जरुरतमंदो को जरूर शेयर कर सकते है.
Ram Babu एक अनुभवी कंटेंट लेखक हैं, जिनके पास 5 सालों का लेखन अनुभव है। वे Sarkari Yojana, Exam और Results के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके लेख स्पष्ट, सटीक और पाठकों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं।